खेरेपति : नाग पंचमी को 200 साल पुराने इस मंदिर में लगता हैं सांपों का मेला
खेरेपति : नाग पंचमी को 200 साल पुराने इस मंदिर में लगता हैं सांपों का मेला Raavi Published: Jul 28, 2017, 17:48:16 IST कानपुरः भारत कृषि प्रधान देश है, और सर्प कृषि के रक्षक हैं। नाग पंचमी के त्योहार पर नागों की पूजा करने का विधान है। वही प्रदेश भर में नाग पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ से सटे कानपुर नगर में एक ऐसा भी मंदिर है जहां पर जीवित सर्पों की पूजा की जाती है और नागों का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। विष से भरे हुए यह सांप किसी भी भक्त को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। कानपुर के 200 साल पुराने खेरेपति मंदिर में आज भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कानपुर के माल रोड से लगे बाबा खेरेपति मंदिर में आज विशेष पूजा पाठ का अनुष्ठान किया जाता है। जहां नाग पंचमी में सर्पों की पूजा के साथ मंदिर में जिंदा सांपो से श्रंगार किया जाता है । इस मंदिर में पूजा के विशेष विधि-विधान है। आज के दिन मंदिर में नागों का श्रंगार होता है। दूर दूर से सपेरे अपने सांपों को लेकर यहां आते हैं। वहीं भक्त नागों का दर्शन पूजन कर अपने को सौभाग्यशाली मानते हैं। रात में नागों का व...